ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो मासूमों की डूबकर मौत, खुले गड्ढे पर भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्काजाम……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सरकारी स्कूल के पास खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे सड़क किनारे बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। बाहर न निकल पाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन व ग्रामीण बेहद गुस्से में नजर आए। जानकारी के मुताबिक यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर ने खुदवाया था, लेकिन शिकायतों के बावजूद इसे न तो भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई। बारिश के चलते गड्ढे में पानी भर गया था। बच्चे खेलते हुए उसी गड्ढे में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा तो तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजे की मांग की। चक्काजाम के कारण रिंग रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर आमानाका और कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देने की कोशिश कर रही है। स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुले गड्ढे की कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया, जिसकी लापरवाही का खामियाजा दो मासूमों ने अपनी जान देकर चुकाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....