BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मादक पदार्थ तस्करी: पुलिस ने 4.5 किलो गांजा और नकदी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार बिलासपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को मुखिबर से सूचना मिली थी कि ग्राम कंचनपुर और ग्राम पोड़ी के अरपा नदी के किनारे दो लोग मोटर साइकिल पर गांजा लेकर बिक्री और सप्लाई के लिए निकले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की। रेड के दौरान आरोपी पवन मरावी और लोरिक कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटर साइकिल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काटा तराजू और 117260 रुपए नगद बरामद हुए। आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत थाना कोटा में लाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी रामेश्वर नेटी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

01. पवन मरावी पिता रामेश्वर मरावी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना,

02. लोरिक कुमार कुर्रे पिता स्व. राम लोचन कुर्रे निवासी पिपरतराई थाना कोटा,

03. फरार आरोपी रामेश्वर नेटी पिता पुरुषोत्तम नेटी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!