Raftaar News Cg

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पिछड़ा वर्ग विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर बोले- देश को बांटने वाले को जनता ने नकारा……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) पिछड़ा वर्ग विभाग ग्रामीण बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर खुशी जाहिर की और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दिये। रामनारायण राठौर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक के बहादुर लोगों ने उन्हें “करारा जवाब” दिया है, जो भारत को बांटने की रणनीति बना रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक है और हम किसी भी धर्म के हों, हम इस देश, राज्य को एक साथ मिलकर आगे ले जाएंगे। राठौर ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों को उन लोगों को खारिज करने के लिए बधाई देता हूं, जो हमें धार्मिक आधार पर विभाजित करना चाहते हैं, जो धमकी देते थे, कि अगर आप किसी और को वोट देते हैं, तो सब कुछ बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया, लेकिन कर्नाटक की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया।

भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखना हुआ शुरू:-

पिछड़ा वर्ग विभाग ग्रामीण बिलासपुर जिला अध्यक्ष रामनारायण राठौर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपना परिणाम दिखा रही है और अगर हमें देश को एक साथ रखना है, तो हम सभी को मिलकर काम करना होगा और धार्मिक आधार पर कोई लड़ाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने इस जीत में मदद की है। राहुल जी ने ईमानदारी से काम किया और लोग समझ गए कि कांग्रेस वास्तव में एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!