BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे व्यापारी पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 1 नवंबर 2024 को प्रार्थी संदीप राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकंडा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसने बताया कि रात लगभग 10:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके पैदल घर लौट रहा था, तभी गौरव पैलेस के पास उसे दो युवकों अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा और मुक्कू ठाकुर ने रोक लिया। अभिषेक और मुक्कू ने संदीप से कहा कि उसके भाई रवि ने उनके साथ विवाद किया हैं। संदीप ने उन्हें बताया कि उसका भाई किसी से भी विवाद नहीं करता। इस पर दोनों युवक नाराज हो गए और संदीप को मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। जब संदीप ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक ने संदीप को पकड़ा, जबकि मुक्कू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से संदीप के कमर, पीठ, और सीने पर हमला कर उसे घायल कर दिया। संदीप की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुकेश उर्फ मुक्कू ठाकुर और अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी मुक्कू ठाकुर से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. मुकेश सिंह ठाकुर उर्फ मुक्कू पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष,

02. अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा पिता बृन्दा प्रसाद तिवारी उम्र 23 वर्ष, दोनो निवासी बिजली आफिस के सामने अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...