ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: अवैध शराब का परिवहन करते पकड़े गए 2 आरोपी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब हुआ जब्त, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना सीपत की पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम सेलर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। इस कार्रवाई में दो आरोपियों चिराग अली और अफरोज अली को पकड़ा गया। दोनों आरोपी चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक की जरीकेन में भरी हुई 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। इस मामले में मोटरसाइकिल नंबर सीजी 10 एन 6126 भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें धारा 34(2) और 59(क) के तहत आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

1. चिराग अली पिता समषेर अली उम्र 35 वर्ष,

2. अफरोज अली पिता खलील मिया उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!