BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: जिले के इस मार्ग में ट्रैफिक और सड़क दुर्घटना की बनी समस्या, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परतोड़ी निवासी महेत्रूराम ने किसान ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान कराने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्राम कुटेला निवासी कुमारी सतवंतिन ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 02 शिव विहार के सभी वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत महमंद और नयापारा के सड़क को सी.सी. रोड के रूप में निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह रोड महमंद और नयापारा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक और सड़क पर दुर्घटना जैसी समस्या बनी रहती है।

वार्डवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने शासकीय वन भूमि से कब्जा हटवाने आवेदन दिया है। मंगला जेपी विहार निवासी मनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मोपका बंगाली पारा निवासी रेखा भोसले ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!