BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! रेलवे में पेड़ो की कटाई: हाइकोर्ट ने लिया संज्ञान, नोटिस जारी कर रेलवे से मांगा जवाब, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे द्वारा निर्माण कार्य के दौरान 267 से ज्यादा पेड़ों की कटाई कर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए संज्ञान में ले लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इस मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए रेलवे अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। दरअसल वदेभारत ट्रेनों के मेंटेनेंस लिए एक डिपो का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए मई में 242 पेड़ों की कटाई की अनुमति वन विभाग से मांगी थी। हालांकि वन विभाग ने अभी तक कोई अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद रेलवे अधिकारियों ने शिफ्टिंग के नाम पर पेड़ों की बेतरतीब कटाई शुरू कर दी।

चीफ जस्टिस ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए पूछा कि बिना अनुमति इस तरह की कार्यवाही क्यों की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा की कोई चिंता दिखाई नहीं दे रही है। रेलवे अधिकारियों को शपथ पत्र के साथ जानकारी पेश करने का निर्देश दिया गया है। महाधिवक्ता ने कोर्ट में यह कहा कि सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद 7 नवंबर को तय की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...