ChhattisgarhCrimeSipat

सीपत: लुतरा के उर्स में धारदार हथियार लेकर पहुंचे युवक ने लोगों को धमकाया, पुलिस ने भेजा जेल, थाना प्रभारी ने दी हैं ये चेतावनी, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र में अशांति फैलाने के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम लुतरा स्थित दादी अम्मा गेट के पास एक युवक लोहे के धारदार चापड को लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहा हैं। सीपत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान आलोक पिता बजरंग कहरा उम्र 19 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चापड भी जब्त किया है। आरोपी पर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने दी चेतावनी…..

सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें और यदि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का सामना करें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....