ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: वन विभाग की छापेमारी कार्यवाही.. 2 आरोपियों से वनोपज और बढ़ई उपकरण जप्त, पढ़िए खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एवं उपवन मंडल अधिकारी के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर पल्लव नायक के नेतृत्व में ग्राम खैरवार पारा (कांटी पारा) में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विकास कुमार के घर से 02 नग बीजा सिलपट, 10 नग बीजा चिरान, 2HP रमदा मशीन, कटर मशीन और अन्य बढ़ईगिरी उपकरण जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी संजय कुमार गोंड़ के निवास पर भी कार्रवाई की गई, जहां से एक नग रमदा/कटर मशीन और 04 नग बीजा चौखट चिरान बरामद हुए। वन विभाग ने सभी वनोपज और बढ़ईगिरी के उपकरणों को जप्त कर लिया है और इस मामले में विधिवत कार्रवाई की है।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर सीपत अजय बेन, परिसर रक्षक भरूवाडीह सचिन राजपूत, परिसर रक्षक मंजूरपहरी राजकुमार चेलकर, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बिंझवार, सुरक्षा श्रमिकों में रामदयाल खरे, संजय कुर्रे एवं अजय कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!