BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! BIG NEWS BILASPUR: नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार..नशीले टेबलेट का जखीरा हुआ बरामद, जांच जारी, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया गया। थाना सिविल लाइन और ए.सी.सी.यू. टीम ने 26 सितंबर 2024 को एक सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्पना कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 896 नग Nitrazepam Tablets IP NitrosunR जप्त की। इस पर थाना सिविल लाइन में धारा 21 और 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 22 अक्टूबर 2024 को आरोपी सृष्टि कुर्रे के कब्जे से 150 नग BUPRENORPHINE इंजेक्शन और REXOGESIC Ampoules बरामद किए गए। इन मामलों में भी थाना सिविल लाइन में धारा 21 और 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे नशे की सामग्री रायपुर निवासी विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम के माध्यम से ऑर्डर करके पार्सल के जरिए मंगाते थे। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम बिलासपुर पहुंचे, तो उनके कब्जे से 2150 नग Tablets, 23648 नग Ampoules, एक टाटा पंच इलेक्ट्रॉनिक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और गिरफ्तार आरोपियों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के वित्तीय पहलुओं की जांच की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर,

02. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 वर्ष निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर,

03. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 वर्ष निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर,

04. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 वर्ष निवासी माना कैेम्प रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर,

05. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर,

06. विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 वर्ष।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान, SP ने की विशेष उपहार देने की घोषणा…….

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय सबादरा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह, निरीक्षक प्रदीप आर्य, राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजहरउद्दीन, अमृत साहू, विष्णु यादव, इन्द्रनाथ नायक, प्रधान आरक्षक आतिष पारिक, देवमुन पुहुप, आरक्षक तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, बोधुराम कुम्हार, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील राव, प्रशांत, संजय, अविनाश, गोपालनी साहू, नीलकंठ जायसवाल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...