BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने रेल्वे स्टेशन पहुंची नाबालिक युवती, डायल 112 के आरक्षक ने बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा रेलवे स्टेशन पर एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार युवती ने रेलवे पटरी की ओर बढ़ते हुए ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते डायल-112 की टीम ने उसे बचा लिया। डायल-112 को जैसे ही घटना की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल कार्रवाई की और आठ मिनट में घटनास्थल पर पहुँच गए। टीम ने युवती को ट्रेन आने से पहले ही सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे मानसिक रूप से सहारा दिया। बाद में उसे पुलिस वाहन में बैठाकर उसके परिजनों के पास भेजा गया और समझाया गया कि भविष्य में इस तरह का कदम न उठाएं। इस साहसिक कार्य के लिए युवती के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस और कोटा डायल-112 के आरक्षक सुरेंद्र कौशिक का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक सुरेंद्र कौशिक की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की। यह घटना न केवल डायल-112 की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या की प्रवृत्तियों के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत...