BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म…फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर..कर दिया मारपीट, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थीया ने 22 अक्टूबर को थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी पहचान विधेन्दू शुक्ला से 2021 में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और विधेन्दू ने उसे शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जानकारी दी कि 20 अक्टूबर 2022 को विधेन्दू ने उसे राजकिशोर नगर अपने घर बुलाया। घर में अकेले पाकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से विधेन्दू ने लगातार शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। 20 अक्टूबर 2024 को भी उसने अपने दोस्त के घर ले जाकर संबंध बनाए और शादी की बात करने पर उसे धमकाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए, यह कहते हुए कि वह शादी नहीं करेगा। विधेन्दू ने पीड़िता को यह भी कहां कि यदि वह उससे मिलने नहीं आई, तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। प्रार्थीया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद, थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

विधेन्दू शुक्ला पिता विद्यारतन शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत...