ChhattisgarhRaftaar News Cg

मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन से मासूम की मौत….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले में इलाज में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से 7 वर्षीय अनमोल एक्का की मौत हो गई। मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अनमोल सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता था। बुधवार शाम उसके पिता जितेंद्र एक्का घुटने में घाव होने पर उसे शंभू मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे। मेडिकल स्टोर संचालक शंभू विश्वकर्मा ने अनमोल के पैर में टेक्निस 500 एमजी का इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद ही बच्चा बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान भी अनमोल को होश नहीं आया और उसकी मौत हो गई। अनमोल की मां सुशीला ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि गलत डोज़ और इंजेक्शन रिएक्शन से बच्चे की जान गई। बलरामपुर CMHO डॉ. बसंत सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में इंजेक्शन के रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चा को कौन सा इंजेक्शन दिया गया था। मामले की जांच जारी है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोग झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालकों के भरोसे इलाज कराने को मजबूर हैं। पहले भी इस तरह की लापरवाही से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। जिला मुख्यालय में करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर पर बिना पंजीकरण और योग्य डॉक्टर के इलाज किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...