BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: थाना परिसर में पत्नी के दो पतियों के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक अनोखा विवाद सामने आया है, जिसमें एक युवती के दो पतियों के बीच विवाद ने थाने के परिसर में हड़कंप मचा दिया। मामला एक प्रेम विवाह का है, जिसमें युवती ने पहले विनय गेंदले से विवाह किया था और उसके साथ पांच साल तक रही। बाद में उसका प्रेम संबंध संजू साहू से हो गया, जिससे उसने दो साल पहले शादी कर ली। इस विवाह से उनके एक बच्चे का भी जन्म हुआ। हालांकि कुछ समय बाद संजू साहू और युवती के बीच विवाद हुआ, जिसके कारण युवती एक महीने पहले अपने पहले पति विनय गेंदले के पास लौट आई। इस निर्णय ने दोनों पतियों के बीच नए विवाद को जन्म दिया। 21 अक्टूबर को संजू साहू अपने परिवार के साथ युवती को लेने विनय के घर पहुंचा। वहां पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। इसके बाद दोनों कोटा थाना पहुंचे, जहां उनकी कहासुनी और भी तेज हो गई और मारपीट में तब्दील हो गई। कोटा थाना परिसर में हुई इस मारपीट के बाद पुलिस अधिकारी टीआई उमेश साहू ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बैठाया और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....