ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जानलेवा हमला; बुजुर्ग को बनाया निशाना..आंख निकालकर भागे बदमाश!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी एक आंख निकाल दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल बुजुर्ग को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

गांव में फैली दहशत, बच्चा चोर गिरोह की अफवाह…

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच ‘बच्चा चोर गिरोह’ सक्रिय होने की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। डर के चलते ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

पुलिस जांच में जुटी…

चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....