BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर: बंधवा तालाब में मिली अधेड़ की लाश, पढ़िए पूरी खबर……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बंधवा तालाब में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान पृथ्वी दास मानिकपुरी पिता जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई, जो ग्राम कोटा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि पृथ्वी दास पिछले कुछ दिनों से मानसिक रोगी थे। तालाब में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
