BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सुबह-सुबह बिलासपुर पुलिस की दबिश, गुंडों पर कसी नकेल– वारंटियों की भी हुई धरपकड़! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में शहर के 8 थाना क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक हुए इस विशेष ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने आदतन बदमाशों के ठिकानों, संदिग्ध बस्तियों और बाहर से आए बंजारा/डेरा-फेरी वालों पर सख्त निगरानी रखी। इस सरप्राइज कार्रवाई का मकसद हालिया चोरी की वारदातों पर लगाम कसना, असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाना और फरार वारंटियों को गिरफ्तार करना था। अभियान के तहत 50 गुंडा बदमाश, 15 निगरानीशुदा अपराधी और 11 संदिग्धों की गहन चेकिंग की गई। संदेह के आधार पर 11 लोगों को थाने लाकर तस्दीक की जा रही है। वहीं थाना सकरी और तोरवा क्षेत्र में मारपीट और चेक बाउंस के मामलों में वांछित 3 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली भी की गई। बिलासपुर पुलिस की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है। पुलिस का यह सख्त रुख आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...