BilaspurCg bordChhattisgarhCrime

बिलासपुर: 16 किलो गांजा की तस्करी करते महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, कार व मोबाइल फोन जब्त, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इस अभियान में पुलिस ने एक सिल्वर रंग की इनोवा कार से 16.820 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में कुछ लोग कोरबा की ओर से मोपका बाईपास होते हुए तखतपुर में गांजे की बिक्री के लिए जा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक दामोदर मिश्रा और थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने घोघा नाला पुल के पास ग्राम काठाकोनी में घेराबंदी की। पुलिस ने जैसे ही सिल्वर इनोवा कार क्रमांक CG 10 M 4100 को रोका कार चालक ने भागने की कोशिश की। चालक ने कार को गड्ढे में पलटा दिया और फिर खुद तथा अन्य सवार भागने लगे। पुलिस ने तत्परता से दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त इनोवा कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20B के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में गहराई से जांच के बाद गांजा मंगाने वाले दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की संपत्ति का फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करने की भी योजना बनाई है। प्रकरण में संलिप्त हर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।

ये हैं पकड़े गए आरोपी……..

01. विष्णु चंद्रा उर्फ बबलू पिता नवधा प्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम आमगांव थाना जैजैपुर जिला सक्ती,

02. सोहन साहू उर्फ गोलू पिता बेदराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पेण्डी नवागढ जिला जांजगीर चांपा,

03. कांति उर्फ काजल पाण्डेय पति प्रवीण पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी तखतपुर थाना तखतपुर बिलासपुर,

04. प्रदीप पाण्डेय पिता शत्रुहन लाल पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासी तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……..

निरीक्षक रजनीश सिंह, निरीक्षक दामोदर मिश्रा , उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, अमित पोर्ते, नंदकुमार यादव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, महिला आरक्षक सुनीता धुर्वे, दुर्गा ओग्रे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....