BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: महिला ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत…परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादी शुदा महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद महिला के परिजनों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर के रहने वाले बाबू कौशिक की पुत्री रश्मि कौशिक का विवाह 15 वर्ष पहले सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाण के रहने वाले पप्पू कौशिक से साथ हुआ था। महिला ने सोमवार की रात लगभग 12 बजे खुद को आग के हवाले कर लिया।

जिसके बाद महिला को आनन-फानन मे सिम्स अस्पताल लाया गया। सिम्स अस्पताल से पीड़िता के परिजनों ने उसे श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित बी.टी.आर.सी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। महिला के मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष वालो पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला की बहन ने कहा की मृतक रश्मि का पति उसके साथ मारपीट किया करता था और उसका पति उसे नशा करवाया करता था। महिला के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....