BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! दर्दनाक सड़क हादसा: 7 वर्षीय बच्चे की मौत, 2 की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के जाली मोड में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी 45 वर्षीय राजेश कश्यप अपनी 30 वर्षीय बहन बृहस्पति कश्यप पति अनिल कश्यप और 7 वर्षीय भांजा अंश कश्यप को लेकर बहन के ससुराल ग्राम बसहा जा रहे थे। इसी दौरान जाली मोड में नेवसा की ओर जा रहे एक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजे 3649 ने तेज गति से राजेश की बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में अंश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश और बृहस्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। रतनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....