ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर की महिला की 4 वर्षीय बेटी को लेकर चालक फरार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जांजगीर में पकड़ा गया आरोपी…..

सारंगढ़–बिलाईगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सलिहाघाट इलाके में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार ड्राइवर 4 साल की बच्ची को लेकर गाड़ी समेत गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सभी थानों को ताबड़तोड़ अलर्ट जारी किया गया और कई जगहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। तेज़ी से की गई पुलिस कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सफेद डिजायर कार को रोककर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित मिली। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी सत्यवती सूर्यवंशी अपनी चार वर्षीय बेटी निधियाना सूर्यवंशी को लेकर सरसीवां गई थीं। उनके साथ कार चला रहा था रवि पटेल, निवासी रतनपुर। वापसी के दौरान सलिहाघाट बाजार में सत्यवती सब्जी लेने के लिए उतरीं और अपनी बच्ची को मोबाइल देकर कार में ही बैठा छोड़ा। इसी दौरान ड्राइवर रवि अचानक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत मिलते ही भटगांव थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास के थानों—बम्हनीडीह, नवागढ़, शिवरीनारायण, चाम्पा, हथनेवरा समेत कई क्षेत्रों में तुरंत नाकेबंदी के आदेश जारी किए। जांजगीर जिले की बिर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका और पूछताछ में युवक की हरकत संदिग्ध लगने पर उसे हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी में बच्ची सुरक्षित मिली। भटगांव थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ड्राइवर की संभावित लोकेशन का पता लगाया गया था। जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को पकड़ लिया गया है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें थाने लाया जा रहा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....