BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत का होगा गठन, प्रक्रिया शुरू… दावा-आपत्तियां आमंत्रित, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत – जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में इसकी प्रति चस्पा की गई है। एक सप्ताह में इस अधिसूचना पर पर अपना लिखित में सुझाव, दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। गौरतलब है कि तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जोगीपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत डोमनपुर) एवं विचारपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत ढनढन) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत बछालीखुर्द (वर्तमान ग्राम पंचायत भैंसाझार) तथा मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (वर्तमान ग्राम पंचायत टिकारी) में नया ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव किया गया है। दावा एवं आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय के लिए रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजा जायेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...