नयनतारा शर्मा महाविद्यालय ने लगाया जांजी स्कूल में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शिविर में185 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाईयां वितरण किया गया

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी व नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जांजी में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें 185 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाईयां वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक दुबे एमडी पेथो, सिनियर स्पेस्लिस्ट डॉ. जिला चिकित्सालय बिलासपुर से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्च.मा शाला जांजी प्राचार्या जे.के.तिर्की ने की | विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पधारे सुप्रसिद्ध दंतरोग चिकित्सक डॉ. रितु सिंह, डॉ.निलिमा यादव, डॉ. नमिता द्विवेदी जनरल फिजिशियन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा व कालेज की ट्रस्टी डॉ.नमिता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया | स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.दीपक दुबे कहा कि वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य की चिंता हर वर्ग के लोगों को करनी चाहिए। विद्यालयों में बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों का स्वस्थ्य रहना भी काफी आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चे शिक्षित और स्वस्थ्य रहेंगे। जो आगे चलकर हमारे समाज, जिला, राज्य, देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जाँजी स्कूल की प्राचार्य जे. के. तिर्की ने कहां कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना है। जिससे कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का समुचित विकास किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन नयनतारा महाविद्यालय के प्रो. रवि जायसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान सुनील कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील निर्मलकर, प्रो. अश्वनी सोनी, सुभाष रात्रे, रवि जायसवाल, रुपाली मिश्रा, बलराम जोशी, निशांत उपाध्याय व जाँजी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

