ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पंचायत सचिव पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पंचायत सचिव पर अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....