ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिनदहाड़े जेसीबी को लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो बदमाशों ने दिनदहाड़े जेसीबी लूट ली। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 6 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 11 लाख की कीमत का जेसीबी वाहन बरामद कर लिया गया। घटना 3 सितंबर की दोपहर की है। प्रार्थी सुनील निषाद, जेसीबी चालक, अपने साथी सूरज सिदार के साथ रायकेरा अटल चौक से गुजर रहा था। तभी गांव के चक्रधर यादव और रोहित दास महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की और वाहन की चाबी छीनकर जेसीबी लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस हरकत में आई और अपराध क्रमांक 231/2025 दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया जेसीबी वाहन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...