ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोशिश

रायपुर के डुमरतराई साहू पारा में पति ने पर पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है...

रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई इलाके में देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। साहू पारा में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर चरित्र पर संदेह को लेकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विवाद के बाद पत्नी और बच्चों पर किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी भुनेश्वर साहू डुमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान भुनेश्वर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दोनों बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

तीन हत्याओं के बाद खुद को भी मारा चाकू

पुलिस के अनुसार, पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। गंभीर रूप से घायल भुनेश्वर को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल किया सील

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...