BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर: मस्तुरी तहसील के इस गांव के रोजगार सहायक को हटाने की मांग…कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांगों और शिकायतों का समावेश था। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही निराकरण योग्य मामलों का समाधान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत पोड़ी के ग्रामवासियों और सरपंच ने आवास योजना में अनियमितताओं को लेकर रोजगार सहायक मन्नू यादव को हटाने की मांग की।

कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम खुरदुर के शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता किरण कुमार गरघट ने कलेक्टर से 10 माह से लंबित वेतन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने से पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कलेक्टर ने इस आवेदन को शिक्षा विभाग के डीईओ को भेजते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद पंचायत तखपुर की वन प्रबंधन समिति ने पौधारोपण स्थल से बेजा कब्जा हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इस मामले को तखतपुर एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने बताया कि वे पिछले 6 माह से जल चुके ट्रांसफार्मर के कारण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग को लिखित जानकारी देने के बावजूद उचित कार्रवाई न होने की शिकायत की।

कलेक्टर ने इस मामले को भी बिजली विभाग को भेजते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोरहा देवरी की सरपंच ने स्कूल में पदस्थ भूपेन्द्र बंजारे का अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की। इसके अलावा बेलतरा तहसील के लखराम गांव की निवासी चंडीबाई ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम मोहरा के निवासी देवी लाल रजक ने 13 वर्षों से तेंदूपत्ता कार्यालय वनविभाग में चौकीदार के पद पर कार्य कर रहे होने की जानकारी दी और पारिवारिक समस्याओं के कारण उन्हें इस पद से न हटाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने इस आवेदन को भी डीएफओ को भेजकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...