BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन करने के नाम 70 लाख की ठगी..फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी खुशबू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपये ठगे थे। यह मामला 10 जनवरी 2023 को तब सामने आया जब एक प्रार्थिया ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया के पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में कोच सन्नी दुआ के अंतर्गत प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। कोच और अकादमी के डायरेक्टर अंजुल दुआ ने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया और इसके बदले में अभिभावकों से नगद राशि व खुशबू सिंह के खाते में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 70 लाख रुपये वसूल किए। इस शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज किया और सनी दुआ तथा अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया। जबकि खुशबू सिंह लगातार फरार थी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आसपास देखा गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खाते को सीज कर दिया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार महिला……

खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...