BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सड़क हादसा: पीछे से आ रही हाइवा ने युवकों को लिया चपेट, 1 की मौत 1 की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार शाम पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवा निवासी 21 वर्षीय बिकेश जोशी अपने साथी प्रकाश टंडन उम्र 21 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 एआर 0790 पर सवार होकर पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे जब वे ग्राम चिस्दा के पानी टंकी के पास पहुंचे, तब ओवरटेक करने के प्रयास में उनके सामने अचानक दो अन्य वाहन आ गए। हड़बड़ी में पीछे से आ रही हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक चला रहे बिकेश के ऊपर से हाइवा का पहिया गुजर गया, जिससे बिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे प्रकाश टंडन हाइवा की टक्कर से दूर छिटक गए और उसे गंभीर चोटें आईं। प्रकाश को तुरंत डायल 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया। पचपेड़ी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार हाइवा क्र. सीजी 07 सीएन 9376 के चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...