ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: रफ्तार न्यूज सीजी की खबर के बाद जागा प्रशासन..एसडीएम बोले 3 दिन के भीतर किया जाएगा फिलिंग कार्य, 2 माह में मिलेगी सड़क, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत सीपत के नवाडीह चौक से माता चौरा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर मोहल्ले के निवासियों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर मस्तुरी एसडीएम अमित सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। यह सड़क जो लगभग 2 किलोमीटर लंबी है, दिन-प्रतिदिन की दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। विशेष रूप से बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक माह पहले भी ग्रामीणों ने तहसीलदार सोनू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोग पुनः एसडीएम से मिले। भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता और वार्ड पंचों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी परेशानियों को उजागर किया और तत्काल सड़क मरम्मत की अपील की। एसडीएम अमित सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रफ्तार न्यूज सीजी में लगी खबर के बाद प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग और एनटीपीसी के अधिकारियों से चर्चा की गई है। जिसमें फिलिंग कार्य अगले तीन दिनों के अंदर होगा और सड़क का निर्माण कार्य लगभग दो महीने में पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इस आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....