ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जन्मदिन पर मां से मिलने की सजा! जेल प्रहरियों ने की पिटाई, कैदी का पैर तोड़ा?…पढ़िए पूरी खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अपराधी से नफरत की जा सकती है, लेकिन एक मां के लिए उसका बेटा अनमोल होता है, चाहे उसने कोई भी गलती की हो। ऐसा ही एक भावुक मामला रायपुर केंद्रीय जेल से सामने आया है, जहां एक कैदी को जन्मदिन पर मां से मिलने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहे पीयूष पांडे से मिलने उसकी मां 31 जनवरी को जेल पहुंची। नियमानुसार उसे 10 मिनट का समय दिया गया, लेकिन जब यह समय थोड़ा अधिक हुआ तो जेल प्रहरियों ने रिश्वत की मांग कर दी। आरोप है कि 10 हजार रुपये न देने पर कैदी की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका पैर और घुटना टूट गया। पीयूष के पिता पुरुषोत्तम पांडे ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की जेल के अंदर जान को खतरा है। हालांकि, जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने पैर फ्रैक्चर होने की बात को नकारते हुए सिर्फ मामूली झड़प की बात कही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन से बार-बार जानकारी मांगने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। पिता ने रायपुर लौटकर एसपी से शिकायत दर्ज कराने और दोषी प्रहरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जेल में बंदियों के साथ हो रही ज्यादती पर उठे सवाल……

यह घटना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या जेलों में कैदियों के साथ इसी तरह की ज्यादती होती रहेगी? क्या न्याय की आस लगाए बैठे परिजनों को इंसाफ मिलेगा? अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...