BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर: पति-पत्नी का देर रात विवाद..पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर…….

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के खूंटाघाट के पास ग्राम कर्रा में मर्डर की घटना घटी, जहां 65 वर्षीय घासीराम यादव ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पुनीता यादव की हत्या कर दी। घटना बीती रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। गुरुवार सुबह घासीराम के बेटे कृष्णा यादव ने देखा कि उसके माता-पिता का कमरा बंद है और कोई बाहर नहीं आया। दरवाजा खटखटाने पर पिता ने खिड़की खोलकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उनका शव सोफे पर पड़ा है।

यह सुनकर कृष्णा के होश उड़ गए। जब बेटे ने पिता से दरवाजा खोलने का अनुरोध किया, तो घासीराम ने मना कर दिया और पुलिस को बुलाने को कहा। इसके बाद कृष्णा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जांच की जा रही है कि घासीराम ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...