ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गुंडाराज! तहसीलदार को भी लूटने से नहीं चूक रहे अपराधी..ऑटो में बिठाया, चाकू दिखाया, लूटा! पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला, 4 आरोपियों से बरामद किए हथियार और कैश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे तहसीलदार को भी सरेराह लूटने से नहीं चूक रहे। 22 मार्च को जय स्तंभ चौक के पास चार बदमाशों ने तहसीलदार को चाकू दिखाकर लूट लिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम बनाकर 48 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च को तहसीलदार जय स्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे। तभी एक ऑटो में सवार चार बदमाशों ने स्टेट बैंक का रास्ता पूछने के बहाने रोका। बातों में उलझाकर तहसीलदार को जबरन ऑटो में बैठाया और चाकू दिखाकर उनका पर्स लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और राजेश बागडे के निर्देश पर थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। 23 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध युवक बालोद बस स्टैंड के पास घूम रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने पहले भी अन्य जिलों में इसी तरह की वारदात करने की बात कबूल की है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल ऑटो, धारदार हथियार और 5500 रुपए कैश बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बेखौफ बदमाशों पर नकेल कब…?

इस दुस्साहसी वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही लूटपाट से आम लोग दहशत में हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. सोमनाथ शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी मंगल बाजार जामुल जिला दुर्ग,

02. हरदीप सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अटल आवास जामुल जिला दुर्ग,

03. वाय जानकी राव उम्र 48 वर्ष निवासी आईटीआई ग्राउंड खुर्सीपार जिला दुर्ग,

04. मुकेश चंद्रवंशी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम लिटिया जालबांधा जिला दुर्ग।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...