BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की सिम्स की समीक्षा बैठक, सस्पेंड किए गए सिम्स के दो बड़े अधिकारी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह बैठक सिम्स के सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतारा विधायक सुशांत शुक्ला, और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह शामिल हुए। बैठक में कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल, संचालक स्वास्थ्य ऋतुराज रघुवंशी, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई और एनएचएम के एमडी जगदीश सोनकर भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स के डीन के के सहारे और मेडिकल सुपरिटेंडेंट एस के नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता और अस्पताल संचालन में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। सिम्स में फैली अव्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायतों के बाद मंत्री ने यह कठोर कदम उठाया। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की योजनाओं के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को पहले चरण की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कड़ी फटकार लगाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....