ChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

VIDEO! मस्तुरी: दर्दनाक सड़क हादसे में 17 मवेशियों की मौत..1 की हालत गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही मामले की जांच, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर……

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार की सुबह मस्तुरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ग्राम एरमसाही ओवरब्रिज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में चल रहा एक हाइवा सड़क पर बैठे और खड़े आवारा मवेशियों को कुचलते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जब हादसा हुआ, उस समय कई ग्रामीण इस रास्ते से गुजर रहे थे। अचानक ही हाइवा ने मवेशियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज गति से भाग निकला।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और बताया है कि इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मोपका में भी एक मवेशी की मौत……

सोमवार की सुबह मस्तुरी थाना क्षेत्र में 17 मवेशियों की मौत के बाद मोपका चौकी क्षेत्र में एक और दुखद घटना घटी। घी कुंड तालाब के पास अज्ञात वाहन ने एक मवेशी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी गौ रक्षक विक्रम सिंह ठाकुर का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, जिससे मवेशियों के लिए सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....