Raftaar News Cg

जनदर्शन: धनगंवा के ग्रामीणों ने राशन कार्ड से चावल नहीं मिलने की किये शिकायत….? कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश…? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, आवास, रोजगार, पानी की समस्याओं आदि से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनगंवा के निवासियों ने राशन कार्ड से चावल नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा की ग्राम के समस्त ग्रामीणों को माह अप्रैल का राशन नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में दुकान केे संचालक समूह द्वारा चावल का गबन किया गया था, जिसके बाद बर्खास्त किया गया था, लेकिन पुनः इसे बहाल कर संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांगी की। कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत पेण्डारी में राशन दुकान में अनियमितता की शिकायत करते हुए दुकान की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले की जांच हेतु खाद्य विभाग को निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत कछार के सरपंच श्रीमती त्रिवेणी मरकाम ने गांव में शासकीय भूमि पर असामाजिक तत्वों के द्वारा रात में रेत एवं मिटटी का अवैध उत्खनन की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले में खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत दर्रीघाट की सरपंच श्रीमती पवन बाई ने अरपा नदी में निर्मित पुराने पुल की मरम्मत की मांग करते हुए बताया कि इस पुल से लगभग दस पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं व्यवसायियों द्वारा आवागमन किया जाता है। आवागमन के समय दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

बढ़ते गर्मी के कारण गांव में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम ओछिनापारा के ग्रामीणों ने निस्तारी हेतु तालाब को भरने के लिए लिप्ट एरीगेशन पंप हाउस को प्रारंभ करने की मांग की। इस मामले को टीएल में लेते हुए सिंचाई विभाग को कार्यवाही के लिए कहा।

ग्राम पंचायत निरतु के ग्रामीणों ने भी पानी की समस्या की जानकारी देते हुए गांव में नल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने की मांग की। इस मामले को भी टीएल में लेते हुए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया।

तखतपुर के ग्राम मुरू निवासी श्रीमती रूद्र कुमारी पाण्डेय ने अपने पुत्रियों के नाम पर नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन देने के बाद भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। कलेक्टर ने श्रम विभाग को उनके आवेदन पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम लमेर निवासी मोहन ध्रुव ने गौ पालन हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर द्वारा उनके आवेदन को सीईओ जिला पंचायत को कार्यवाही हेतु भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....