ChhattisgarhRaftaar News Cg

सर्पदंश से 22 वर्षीय युवक की मौत: ग्रामीणों ने चिता के साथ सांप को जलाया जिंदा, पढ़िए पूरी खबर…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को जिले के बैगामार गांव में एक 22 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सांप को भी जिंदा जलाने का निर्णय लिया। युवक रात को घर के कमरे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसके पैर को काट लिया। उसने मच्छरदानी में सांप को देखकर परिजनों को सूचित किया। डिगेश्वर को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे नहीं बचा पाया। सर्पदंश के बाद गांव वालों ने सांप को पकड़कर एक टोकरी में बंद कर दिया। डिगेश्वर के अंतिम संस्कार के समय, ग्रामीण सांप को रस्सी से बांधकर मुक्तिधाम ले गए और उसे भी युवक की चिता के साथ जिंदा जला दिया। ग्रामीणों का मानना था कि ऐसा करने से सांप किसी और को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। डिगेश्वर के पिता मनसा राम राठिया ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई के साथ-साथ खेती में भी मदद करता था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने कहा कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....