Raftaar News Cg

RATANPUR: दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना..पाखंडी बाबा व उसके साथियों ने पैसों की बारिश कराने का दिया झांसा.. पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे आरोपी…..??

बिलासपूर: (प्रांशु क्षत्रिय) रूपये की बरसात के झांसे में आकर दो परिवारों ने अपनी बच्चियों की जिंदगी बरबाद कर दी। पाखंडी बाबा पूजा-पाठ करने के बहाने एक-एक कर लड़कियों को कमरे में लेकर गया। वहीं उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाखंडी बाबा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सारंगढ़ के बिलाईगढ़ स्थित ग्राम सरसींवा निवासी धनिया बंजारे पिता स्व श्याम बंजारे उम्र 42 वर्ष और ग्राम भाठागांव निवासी हुलसी रात्रे पिता तिहारू रात्रे उम्र 30 वर्ष पिछले 2 माह से लोगों को पूजा कर कुंवारी लड़की में दैवीय शक्ति बैठाने और लाखों-करोड़ों रूपए की बारिश कराने का झांसा देते थे। उसके झांसे में आकर रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले दो परिवार के परिजन 11 फरवरी को अपनी नाबालिग लड़कियों के साथ बिलासपुर बस स्टैंड पहुंचे। जहां कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर पिता मोहन राजपूत उम्र 43 वर्ष ने अपने साथी कन्हैया से मुलाकात कराई। परिजनों व नाबालिग लड़कियों को लेकर आरोपी मदनपुर रानीगांव चौक के पास गणेश साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 52 वर्ष के घर पहुंचे। खाना खाने के बाद पाखंडी बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत एक नाबालिग लड़की को पूजा-पाठ करने का झांसा देकर कमरे के अंदर लेकर गया। इस दौरान परिजन और अन्य लोग बाहर थे। वहीं कमरे में ले जाकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह दूसरी नाबालिग लड़की को भी कमरे में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद नाबालिगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपियों को धारा-366(क), 376, 34 भादवि, 04 पाॅस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया हैं।

2 से 4 हजार की बारिश होने का झांसा:-

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने कहा कि आज पूजा-पाठ से मात्र 2 से 4 हजार रूपए की बारिश हुई है। वहीं परिजनों को रूपए देकर उन्हें घर जाने के लिए कहा। थोड़े बहुत रूपए मिलने से परिजनों को भी आरोपियों पर संदेह नहीं हुआ। वहीं परिजनों ने जल्द ही पैसों की बारिश के लिए फिर आने की बात कहीं।

उक्त कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-

थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, उनि कमलेश बंजारे, प्र.आर. बलदेव सिंह, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. बसंत मानिकपुरी, दीपक मरावी, म.आर. स्वाती बंजारे की विशेष भूमिका रही।

ये हैं आरोपी:-

1. धनिया बंजारे पिता स्व. श्यामलाल बंजारे उम्र 42 वर्ष निवासी बालपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ.ग.।

2. हुलसी रात्रे पिता तिहारू रात्रे उम्र 30 वर्ष निवासी भांठागाँव थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ छ.ग.।

3. गणेश साहू पिता कार्तिकराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

4. मुख्य आरोपी कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर पिता मोहन राजपूत उम्र 43 साल पता लिगिंयाडीह बिलासपुर छ.ग.।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....