ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO! सीपत: पंच ने की आत्महत्या की कोशिश…3 बच्चों का पिता पत्नी के चरित्र पर करता हैं संदेह, पिया कीटनाशक, हॉस्पिटल जाने से किया इंकार, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा में पंचायत के एक पंच ने अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। घटना गुरुवार सुबह की है, जब युवक, जो तीन छोटे बच्चों का पिता है, ने घर के कमरे में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने खुद ही डायल 112 पर कॉल करके अपनी स्थिति की जानकारी दी। डायल 112 के आरक्षक संजय बिश्वास से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा के अंबेडकर चौक सूर्यवंशी मोहल्ले में रहने वाले मनोज खरे पिता राधेश्याम खरे उम्र 35 वर्ष डायल 112 में कॉल कर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लेने की जानकारी देता हैं। सूचना मिलने के बाद आरक्षक और चालक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हैं। जहां युवक अपने कमरे में सो रहा होता हैं और युवक बताता हैं, की वह गांव का पंच हैं और उसने कीटनाशक दवाई का सेवन किया है, क्योंकि वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर चिंतित हैं। जब 112 की टीम युवक को अस्पताल जाने की सलाह देती हैं, तब वह अस्पताल जाने से इनकार करते हुए कहता हैं कि उसे उलटी हो गई है, इसलिए वह स्वस्थ महसूस कर रहा है। इस दौरान मोहल्लेवासी भी पहुंचते हैं, जो युवक को समझाने की कोशिश करते हैं, फिर भी युवक नहीं मानता। डायल 112 के आरक्षक ने इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...