BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: आधी रात किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख का हुआ नुकसान, दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बिल्हा के वार्ड क्रमांक 8 में एक किराना दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा किराना सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान संचालक को लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। दुकान संचालक रोमेश बंजारे ने रोजाना की तरह दुकान बंद कर ऊपर स्थित अपने मकान में सोने चले गए थे। देर रात धुआं उठता देख जब उन्होंने शटर खोला, तो उन्हें पता चला कि दुकान में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत डायल 112 और बिल्हा थाने को सूचित किया। आग किस कारण से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में संभावना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...