ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी और लूट, ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लेकर फरार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और उसके पास मौजूद नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित युवक की पहचान नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के रूप में हुई है। वह नागपुर जाने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही बदमाशों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसके पास रखे करीब 8 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात से यात्रियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...