ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राजस्व निरीक्षक संघ का बड़ा ऐलान..आज से जिलेभर में ऑनलाइन कामकाज ठप, सिर्फ ऑफलाइन कार्य करेंगे निरीक्षक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सोमवार 18 अगस्त से जिले के सभी राजस्व निरीक्षकों ने ऑनलाइन शासकीय कार्यों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। निरीक्षक अब केवल ऑफलाइन कार्यों का निष्ठापूर्वक संपादन करेंगे। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि संघ ने बार-बार शासन से साधन-संसाधन और नेट भत्ते की मांग की, लेकिन 18 अगस्त तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। संघ के प्रांतीय स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार अब तक संसाधन उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में राजस्व निरीक्षकों को मजबूरन ऑनलाइन कार्य ठप करना पड़ रहा है। जिला शाखा के पदाधिकारियों ने साफ किया है कि जब तक शासन उनकी मांगें पूरी नहीं करता, तब तक सभी निरीक्षक ऑनलाइन कार्यों का सविनय बहिष्कार जारी रखेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के जिला सचिव होमेश्वर प्रताप सिंह ने दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...