ChhattisgarhRaftaar News Cg

CAF के जवान ने साथियों पर की फायरिंग: मिर्च नहीं देने पर हुआ था विवाद, 2 की मौत 2 घायल, पढ़िए पूरी खबर…….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को छत्तीसगढ़ आर्ड फोर्स (CAF) के जवान ने खाने के दौरान मिर्च नहीं देने पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। जिसमें 2 जवान की मौत हो गई। वहीं दो जवान घायल हैं। जिन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला बलरामपुर जिले के सामरी थाना इलाके के भुताहीकैंप का है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय सिदार है। वह CAF की 11वीं बटालियन में तैनात है। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय को काबू में किया। शुरुआती जांच में पता चला कि अजय सिदार खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान रूपेश पटेल से मिर्च मांगी। मिर्च देने से मना करने पर रूपेश और अजय में कहा-सुनी हो गई। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने रूपेश पटेल का सपोर्ट किया तो बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा और अपनी इंसास राइफल से रूपेश पटेल पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय ने अंबुज शुक्ला के पैरों पर भी फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू किया। अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। बलरामपुर एएसपी शैलेश पांडेय (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद जवान संदीप पांडेय सदमा लगने से गिर गया। उसे कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सतीश पैकरा के मुताबिक मृतक जवान संदीप पांडेय के शरीर पर गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। जब उसे अस्पताल ला रहे थे, उस दौरान नाक से खून निकल रहा था। आशंका है कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा, जिससे हार्ट फेल या ब्रेन हेमरेज हो गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....