ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बनबांधा निवासी अन्नू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अन्नू सिंह अपने दोस्तों के साथ पाली आया हुआ था। वापस लौटते समय रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अन्नू सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अन्नू सिंह ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....