BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे मिली युवक लाश, शरीर में चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे स्थित रेल लाइन के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और पिछले एक साल से बिलासपुर में मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो वहां खून के निशान पाए गए। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया है। इसे साइबर सेल के पास भेजा गया है ताकि फोन की जानकारी से घटना की गहराई से जांच की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...