BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस कांस्टेबल के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पत्नी की गर्भावस्था का ध्यान रखने रोका गया ट्रांसफर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी जिले के उमरगांव निवासी पुलिस कांस्टेबल नवदीप ठाकुर के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह रोक उनकी पत्नी की गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है। आईजी रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत नवदीप ठाकुर का ट्रांसफर धमतरी से महासमुंद किया गया था। इस आदेश के खिलाफ नवदीप ठाकुर ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। याचिका में नवदीप ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी डिगेश्वरी ध्रुव वर्तमान में 6 माह की गर्भवती हैं और उनका प्रसव संभावित रूप से तीन महीने बाद होगा। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि परिवार में गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए कोई अन्य सदस्य उपलब्ध नहीं है और ट्रांसफर की स्थिति में वह अपनी पत्नी की उचित देखभाल नहीं कर पाएंगे। हाईकोर्ट ने इस संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नवदीप ठाकुर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!