BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर नहर में डूबने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत: दोस्तों के साथ खेलते-खेलते बढ़ गई नहर की ओर, पढ़िए पूरी खबर…..

रतनपुर (प्रांशु क्षत्रिय): रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवाभावर में एक साल की बच्ची की नहर में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संजय धनुहार के घर के सामने बच्चे खेल रहे थे। संजय की एक साल की बच्ची रिया भी उनके साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते रिया नहर के किनारे तक पहुंच गई और अचानक पानी में गिर गई। घटना के समय आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने जब देखा कि रिया पानी में गिर गई है, तो उन्होंने तत्काल आवाज लगाई। बच्चों की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रिया को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पानी में काफी देर रहने के कारण बच्ची बहकर काफी दूर निकल चुकी थी। ग्रामीणों ने रिया को खोजने और बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की। बच्ची को पानी से बाहर निकालने के बाद पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; मजदूर दिलाने के बहाने लूट:फोन कर बुलाते थे रेलवे स्टेशन; सुनसान जगह ले जाकर करते थे वारदात... कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा : कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, बहने लगा गर्म लावा! रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या की, अपहरण की झ... फर्जी RTO ई-चालान के नाम पर 7.42 लाख की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ा दी रकम! CSMCL में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला उजागर: कागजों में दिखाया गया एक्स्ट्रा काम, ACB-EOW की कार्रवा... कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला: पहचान की कोशिश जारी! बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा: शिक्षा विभाग पर सवाल; बिना अनुमति 12वीं तक संचालित हो रहा स्कूल,... छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय...