Raftaar News Cg

कमीशन देने के नाम पर 21 लाख की हुई ठगी…! 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे… पूर्व में भी मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….! जानिए पुरा मामला….?

बिलासपुर:- (रूपेश वर्मा की रिपोर्ट) कमीशन देने के नाम पर एसीएमई कंपनी के नाम से 21 लाख 53 हजार रूपये की ठगी करने वाले आरोपी आए तोरवा पुलिस की गिरफ्त में इससे पूर्व भी अन्य आरिपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में वर्ष 2022 में प्रार्थी लाहिरी कमलेश निवासी साई धाम गणेश हाईटस तोरवा द्वारा दिनांक 16.08.2022 व 27.07.2022 को अधिकतम राशि कमीशन देने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध एसीएमई कंपनी के नाम पर 21 लाख 53 हजार 222 रुपए की ठगी करने के संबंध में अपराध दर्ज कराया गया था। जिस पर थाना तोरवा में अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान इसी मामले शामिल 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। शेष आरोपियो की पतासजी की जा रही थी। तोरवा पुलिस सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर प्रकरण में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी, इसी बीच अभिषेक सिंह निवासी लोधी कालोनी सेन्टर दिल्ली तथा विनय कुमार पाण्डेय निवासी मंडावली जिला पूर्वी दिल्ली का लोकेशन लिया गया जो दिल्ली में ही होना पाये जाने से तत्काल दिल्ली टीम रवाना की गई। जहाँ लोकेशन के आधार पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को पकडकर पूछताछ किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर प्रकरण में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। जिनसें घटना में प्रयुक्त लेपटॉप एवं मोबाईल जप्त किया गया तथा आरोपियों को विधिवत् धारा 420, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में पकड़े गए आरोपी-

1. अभिषेक सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ब्लॉक नंबर 14/210 न्यू अलीगंज लोधीरोड थाना लोधी कालोनी दिल्ली।

2. विनय कुमार पांडेय पिता दिनानाथ पांडेय उम्र 43 वर्ष निवासी उपाध्यायविगा थाना बोधगया जिला गया। हाल मुकाम अंकुर अपार्टमेंट पटपट गंज मकान नंबर 222 थाना मंडवाली जिला पूर्वी दिल्ली।

संपूर्ण कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-

थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि विदेशी राम साहू, प्रधान आरक्षक किशन लाल, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, गोविंद शर्मा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...