सीपत में अज्ञात हाईवे की ठोकर से बाइक चालक की मौत

मृत युवक बबलू था कबड्डी प्लेयर
सीपत:- सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात हाईवे ने हँसा पेट्रोल पंप के पास बाईक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक घायल हो गया।सीपत पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठी निवासी बबलू नेटी पिता चंद्रपाल नेटी उम्र 23 वर्ष अपने दोस्त विवेकानंद पोर्ते पिता स्व. भागीरथी पोर्ते उम्र 22 वर्ष के साथ किसी काम से सीपत आया हुआ था। काम खत्म करने के पश्चात दोनों रात 8:00 बजे वापिस अपने गांव सोंठी जा रहे जा। तभी हँसा पेट्रोल पंप के आगे द्वारिकेश पांडेय चाल के पास बिलासपुर की ओर से आ रही अज्ञात हाईवे ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी और हाइवा लेकर फरार हो गया। बाइक चला रहे बबलू नेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार विवेकानंद पूरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुँची। सीपत पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

