ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

करोड़ों की ठगी का खेल खत्म; फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस उपायुक्त (क्राइम व साइबर) की टीम ने बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी का झांसा देकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार मास्टरमाइंड जितेंद्र कुमार उर्फ राजीव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरोह ने मुजगहन निवासी परमजीत सिंह चड्ढा को फर्जी कॉल सेंटर के जरिए 98.64 लाख की मैच्योर राशि देने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में 9.60 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी अनिरुद्ध चौधरी और सरला आर्या नाम पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और एनओसी शुल्क के नाम पर रकम मंगाते थे। मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के तीन सदस्यों—अनिल कुमार, अजय तिवारी और रिंकू सिंह—को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में मास्टरमाइंड का पता चलने पर टीम ने दिल्ली में दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मुजगहन थाने में प्रकरण अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 318(4) बीएनएस व 61डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज है। पुलिस अन्य राज्यों में हुई ठगी की घटनाओं की भी जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....